फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Hindu Rashtra Shakti Yuva Morcha has demanded closure

Dehradun News: अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानें बंद करने की मांग

Wed, 02 Aug 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The Hindu Rashtra Shakti Yuva Morcha has demanded closure
हिंदू राष्ट्र शक्ति युवा मोर्चा ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन




कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

हिंदू राष्ट्र शक्ति युवा मोर्चा ने सेलाकुई में अवैध रूप से संचालित हो रही मांस की दुकानों को बंद करने की मांग की है। इस संबंध में मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि नगर क्षेत्र में लगभग 40-45 मांस बेचने की दुकानें हैं, जिनमें से मात्र चार-पांच दुकानों के लाइसेंस बने हुए हैं। बाकी सब अवैध रूप से चल रही हैं। अवैध रूप से चल रही दुकानें गंदगी फैलाती हैं। मांस के अवशेषों को नालियों में फेंका जा रहा है। गंदा पानी भी सड़क पर फेंक दिया जाता है, जिस कारण कई बार विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है।
विज्ञापन




कहा कि पूर्व में भी कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। व्यापार मंडल ने मंगलवार को मांस की दुकानें बंद रखने को कहा गया है, लेकिन दुकानें खुली रहती हैं। दुकानों के आगे हलाल या फिर झटका का बोर्ड भी नहीं लगा है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि बिना लाइसेंस संचालित होने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष सुमित राणा, विमल मलिक, विनोद कश्यप, सूरज, संजय सहगल, अनिल शर्मा, योगेश, नीतीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed