फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Governor congratulated the people on Good Governance Day

Dehradun News: राज्यपाल ने सुशासन दिवस की बधाई दी

Wed, 24 Dec 2025 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
The Governor congratulated the people on Good Governance Day
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। वे एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता एवं कुशल प्रशासक थे। उनके विचार, मूल्य और नेतृत्व शैली भारतीय लोकतंत्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनके जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की परंपरा उनके आदर्शों और प्रशासनिक दृष्टिकोण को स्मरण करने का अवसर प्रदान करती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed