{"_id":"6995cb6f6ffd276c55060ade","slug":"the-government-is-serious-about-granting-revenue-village-status-to-bindukhatta-residents-bjp-dehradun-news-c-5-drn1043-904021-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदुखत्ता निवासियों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए सरकार गंभीर : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदुखत्ता निवासियों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए सरकार गंभीर : भाजपा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए धामी सरकार गंभीर है। शासन स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकरण को जल्दी ही कैबिनेट में लाने पर विचार कर रही है। मुख्य सचिव भी अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं। राजस्व और वन अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्दी ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। चौहान ने आर्य के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर टालमटोल किस स्तर पर हुई, यह सब जानते है। कांग्रेस हमेशा ही घोषणा और झूठे दावे करती रही लेकिन गंभीरता से इस पर कार्य नहीं किया। भाजपा महज एक वर्ग ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और आमजन की समस्या को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्य पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में राजस्व मंत्री रहे हैं लेकिन उन्होंने तब इस और चिंता नहीं की। चौहान ने कहा कि भाजपा प्रकरण का स्थायी समाधान चाहती है।