फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government is neglecting sub-contractors and contract workers: Rakesh Sharma

उपनल और संविदा कर्मियों की सरकार कर रही उपेक्षा : राकेश शर्मा

Tue, 24 Jan 2023 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
The government is neglecting sub-contractors and contract workers: Rakesh Sharma
उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की यूजेवीएनएल मुख्यालय देहरादून में बैठक हुई। इसमें तीनों निगमों में कार्यरत उपनल, संविदा और नियमित कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पछवादून से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संविदा कर्मियों के प्रति निगम प्रबंधन और सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है। तीनों निगमों के संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और समान वेतन के पक्ष में श्रम न्यायालय आदेश कर चुका है। उच्च न्यायालय भी उपनल कर्मियों के नियमितीकरण और समान वेतन के पक्ष में फैसला दे चुका है। इसके खिलाफ सरकार न्यायालय में एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) डाल चुकी है। अब यह साबित होता है कि सरकार उपनल और संविदा कर्मियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने एसीपी विसंगति निवारण कमेटी की संस्तुति को लागू करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4600 ग्रेड वेतन देने, संविदा कर्मियों को महंगाई भत्ता देने, ऊर्जा भत्ते में बढ़ोत्तरी, अवकाश राहत भत्ता, निगम में 3000 ग्रेड पे समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक का संचालन दीपक ध्यानी ने किया। इस मौके पर सुनील तंवर, प्रियधर बेंजवाल, श्याम सिंह कोहली, विजयपाल नेगी, सुभाष डोभाल, मदन मोहन, नागेंद्र मैंदोला, विनय कुमार, विपिन नेगी, जॉनी गुलेरिया, संदीप रावत, पंकज रावत, विकास पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed