{"_id":"695290d1bff14e81f20725ab","slug":"the-government-has-no-new-plans-of-its-own-navprabhat-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-127784-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के पास अपनी कोई नई योजना नहीं : नवप्रभात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के पास अपनी कोई नई योजना नहीं : नवप्रभात
तिलक भवन में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत दल
Link Copied
- मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार के पास अपनी कोई योजना नहीं है, इसलिए वह पुरानी योजनाओं के नाम बदल रही है। उसने योजना से ग्रामीण रोजगार व इसकी गारंटी को हटा दिया है। यह एक करोड़ से अधिक ग्रामीण मजदूरों की आजीविका पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा में किए जा रहे बदलावों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजना को पूर्व की भांति लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने भी संबोधित किया। धरने पर बैठने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजमेर सिंह, डिंपल सिंह, अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, सुरेंद्र शर्मा, भुवन पंत, डीके बनर्जी, सुबोध वर्मा, साजिद, सरदार बलजीत सिंह, राजीव शर्मा, सम्मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।