फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Golden Book of World Records verify Patanjali's world record

पतंजलि के विश्व रिकार्डों पर लगी गोल्डन बुक की मुहर

Thu, 04 Aug 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 04 Aug 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
The Golden Book of World Records verify Patanjali's world record
- फोटो : file photo

फरीदाबाद में 21 जून को पतंजलि योगपीठ की ओर से आयोजित किए गए योग महोत्सव में सूर्य नमस्कार, शीर्षासन और सामूहिक योगाभ्यास में बने विश्व रिकार्ड पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एजेंसी यूएसए ने भी मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


एजेंसी की ओर से विश्व रिकार्ड संबंधित प्रमाणपत्र बुधवार को पतंजलि योगपीठ में आयोजित योग विज्ञान शिविर में योग गुरु  बाबा रामदेव को एजेंसी के प्रतिनिधियों ने प्रदान किए। इस अवसर पर एजेंसी के एशिया प्रमुख डा. मनीष विश्नोई, इंडिया प्रमुख आलोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन


विगत 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में हुए योग शिविर में ये विश्व रिकार्ड बने थे। इस अवसर पर एजेंसी के एशिया प्रमुख ने कहा दुनिया भर के विशिष्ट कारनामों में प्रथम चरण में ही पतंजलि की ओर से यह कारनामा कर दिखाना बड़ी बात है। स्वामी रामदेव ने दोनों प्रतिनिधियों को विश्व में नवनिर्माण करने की प्रेरणा भरने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बने थे रिकार्ड
21 जून योग दिवस पर पतंजलि की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शीर्षासन में पतंजलि विश्वविद्यालय के रवि व्योम शंकर झा ने एक घंटा 29 मिनट, 30 सेकेंड का शीर्षासन कर सबसे लंबे समय तक करने का विश्व रिकार्ड बनाया। वहीं सात घंटे में 3100 बार सूर्य नमस्कार कर रिकार्ड ब्रह्मचारी गोविंद ने बनाया था।


कार्यक्रम में सबसे ज्यादा एक लाख नौ हजार आठ सौ पचास लोगों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास का रिकॉर्ड भी बनाया था। यंग एचीवर श्रेणी में 1250 शीर्षासन का रिकार्ड हर्षराम ने और एक घंटे में सर्वाधिक 496 सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकार्ड राजपाल ने बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed