फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The glory of the mother of the universe was described.

Dehradun News: जगत जननी की महिमा का किया वर्णन

Fri, 05 Dec 2025 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
The glory of the mother of the universe was described.
कालसी। रामलीला मैदान कालसी गेट पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास ने मां भगवती जगतजननी की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र का महत्व भी बताया। कथा व्यास आचार्य महेंद्र कृष्ण बेलवाल ने कहा मां भगवती जगत जननी समूचे ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी हैं। देवी मां की कृपा से ही संपूर्ण ब्रह्मांड संचालित होता है। देवी मां की सच्चे मन से पूजा अर्चना करके मनुष्य सांसारिक जीवन को भली भांति पूर्ण करते हुए सद्गति को प्राप्त होता है। वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्रि के पर्व के बारे में बताते हुए कथा व्यास ने कहा विशेष तौर से नवरात्रों के दौरान व्रत रखकर व विशेष पूजा अनुष्ठान किए जाने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। उन्होंने नवरात्रों के दौरान कन्या पूजन का महत्व और विधि के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर आयोजन समिति से जुड़े केसर सिंह नेगी, अक्षय नेगी, आचार्य आदेश तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, विक्की शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, रणवीर सिंह, प्रताप सिंह चौहान, गंभीर सिंह चौहान आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed