{"_id":"67365f865aa5c026f308f8c5","slug":"the-general-manager-investigated-the-disputed-land-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-547668-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महाप्रबंधक ने की विवादित भूमि की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महाप्रबंधक ने की विवादित भूमि की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विपणन बोर्ड, निर्माण खंड के महाप्रबंधक (तकनीकी) ने मंडी परिसर में कोल्ड स्टोर के लिए आवंटित विवादित भूमि का निरीक्षण किया। लाइसेंसधारी आढ़तियों की आपत्ति के बाद मामला उच्च न्यायालय में चला गया था। महाप्रबंधक अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे। रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कृषि मंडी, विकासनगर परिसर में टंकी के पास एक लाइसेंसधारी व्यापारी को कोल्ड स्टोर बनाने के लिए भूमि आवंटित की गई थी। इसके लेकर कुछ लाइसेंसधारी आढ़तियों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि भूमि पर दुकानों का निर्माण और आवंटन होना है। इसके लेकर दोनों पक्ष न्यायालय चले गए थे। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। मंडी समिति के अधिकारियों के मुताबिक मामले में न्यायालय की ओर से रिपोर्ट मांगी गई थी।
बृहस्पतिवार को कृषि विपणन बोर्ड, निर्माण खंड के महाप्रबंधक (तकनीकी) एनपी सिंह ने भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि की पैमाइश की गई। उन्होंने अधिकारियों से भूमि आवंटन की प्रकिया और आपत्ति की जानकारी ली। वर्तमान में कब्जे को लेकर भी जानकारी मांगी। आवंटन और आपत्ति संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की। मंडी सचिव अशोक जोशी ने बताया कि महाप्रबंधक विभाग से संबंधी जांच के लिए आए थे। मामला न्यायालय से जुड़ा होने कारण जांच गोपनीय रही।