फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The gang that cheated by luring money through likes and subscriptions was busted

Dehradun News: लाइक, सबस्क्राइब से कमाई का लालच देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 22 Sep 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The gang that cheated by luring money through likes and subscriptions was busted
यूट्यूब चैनल लाइक और सबस्क्राइब कर पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गैंग के दो सदस्यों को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में गैंग की ओर से दो करोड़ रुपये से अधिक का विवादित लेन-देन सामने आया है। आरोपियों ने दून निवासी युवती से भी 18 लाख 11 हजार की ठगी की थी।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि प्रियंका नेगी ने साइबर क्राइम स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि अज्ञात लोगों ने स्वयं को ब्रांडलूम डिजिटल मार्केटिंग नामक कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताते हुए यूट्यूब वीडियो लाइक एवं चैनल सबस्क्राइब करने के नाम पर पैसा कमाने का लालच दिया था। इसके बाद धोखाधड़ी से उनसे 18 लाख 11 हजार रुपये ठग लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच में सामने आया कि कुछ धनराशि पीड़िता की ओर से यस बैंक के एक खाते में जमा कराई गई थी, जो बाद में आईसीआईसीआई बैंक शाखा नवलगढ़ जिला सीकर के खाते में ट्रांसफर हुई।
विज्ञापन

यह खाता कादिर खान निवासी ग्राम चूड़ीमियां तहसील लक्ष्मणगढ़ सीकर राजस्थान का पाया गया। जबकि, खाते का एसएमएस अलर्ट अनीस खान निवासी ग्राम चूड़ीमियां सीकर राजस्थान के मोबाइल नंबर पर जा रहा था। इस पर टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उत्तराखंड लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फर्जी वेबसाइट बनाकर की थी ठगी
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि आरोपियों की ओर से फर्जी वेबसाइट तैयार कर युवती से ठगी की गई। इससे प्राप्त धनराशि को वह विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त करते हैं। इसके लिए वह फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग करते हैं। कुछ लोगों से ठगी करने के बाद यह अपने सिम, मोबाइल और बैंक खाते बदल देते हैं।

---
क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग भी करते हैं आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग भी करते हैं। इसके लिए दक्षिण भारत के एक व्यक्ति के कहने पर उन्होंने दो लाख 46 हजार रुपये के क्रिप्टो टोकन ट्रांसफर किए हैं। बताया कि वह उसका नाम नहीं जानते। व्हाट्सएप के माध्यम से उनका संपर्क हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed