फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The gang of land mafia and employees was changing the registry in the record room

Dehradun News: भू-माफिया और कर्मचारियों का गिरोह बदल रहा था रिकाॅर्ड रूम में रजिस्ट्री

Sat, 15 Jul 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The gang of land mafia and employees was changing the registry in the record room
रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारियों और भू-माफिया की मिलीभगत से रिकाॅर्ड रूम के अंदर असली रजिस्ट्री को बदलने और गायब करने का काम हो रहा था। जनसुनवाई में कुछ मामले सामने आने के बाद जिलाधिकारी सोनिका ने जांच बैठाई तो इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। जांच में सामने आया कि रिकाॅर्ड रूम में असली रजिस्ट्री को बदलकर उसके स्थान पर भू-माफिया अपने अनुसार फर्जी दस्तावेजों को शामिल करा रहे थे।
विज्ञापन

इसके चलते कई लोग अपनी पुश्तैनी जमीनों से मालिकाना हक खो चुके थे। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि बड़े पैमाने पर फर्जी विक्रय, दानपत्र, अभिलेखों में छेड़खानी कर भू-माफिया को लाभ पहुंचाने का ‘खेल’ सालों से चल रहा था। एडीएम वित्त रामजीशरण शर्मा ने ऐसे चार मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

पिछले पखवाड़े में डीएम सोनिका से एक महिला ने जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायत कर आरोप लगाया कि उसकी पुश्तैनी जमीन के दस्तावेजों को रजिस्ट्री कार्यालय के रिकाॅर्ड में ही बदल दिया गया है। इस कारण वह अपनी जमीन से वंचित हो गई हैं। इसी तरह एक अन्य मामले में पीलीभीत के नगरिया तहसील पूरनपुर के रहने वाले मक्खन सिंह ने दावा किया कि आईएएस रहीं प्रेमलाल ने उनके नाम पर 60 बीघा जमीन की पावर ऑफ अटार्नी की थी। इस आधार पर यह जमीन उनकी है। ऐसे कुल चार मामले संदिग्ध प्रतीत होने पर डीएम ने एडीएम प्रशासन डाॅ. एसके बरनवाल को जांच सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में उन्होंने पाया कि रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकाॅर्ड रूम में असली रजिस्ट्री को बदलने का ‘खेल’ चल रहा है। जांच में चारों मामलों में नकली रजिस्ट्री को रिकाॅर्ड में शामिल किया जाना पाया गया। एडीएम वित्त ने बताया कि सीलिंग भूमि, अतिरिक्त घोषित भूमि और चाय बागान, शत्रु संपत्ति समेत कई अन्य संपत्तियों पर फर्जी कागजों के जरिये मालिकाना हक जताकर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी तक जो दस्तावेज रिकाॅर्ड में फर्जी साबित हो चुके हैं या संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं, उन सभी में भूमि का मालिकाना हक या कब्जे की प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed