फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The fraudster who cheated in the name of getting a job in the railways was arrested

Dehradun News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला इनामी गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
The fraudster who cheated in the name of getting a job in the railways was arrested
I
विज्ञापन

IIएसटीएफ ने बिहार से पकड़ा, रुद्रपुर में 2010 में दर्ज मुकदमे में चल रहा था फरार
I
I

I
I25 हजार के इनामी पर है कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी का आरोप
I
Iरेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में वर्ष 2010 में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर थाने में मुकदमा दर्ज था।

I
I
I
Iएसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी अक्षेश्वर तिवारी निवासी मुबारकपुर थाना चैनपुर जिला सिवान बिहार ने रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की थी। वर्ष 2010 में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से न्यायालय से वारंट जारी था। काफी समय तक गिरफ्तारी न होने पर फरवरी 2023 में आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद से ही आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर बिहार और पंजाब में छिपकर रहने लगा। आरोपी के बिहार के सिवान जिले में होने की सूचना पर एसटीएफ की टीम वहां पहुंची। टीम ने बुधवार को आरोपी अक्षेश्वर को सिवान के चैनपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे ट्रांजिट रिमांड के जरिए कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल कराया गया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article