फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The foul smell emanating from the filth in the Shishambara

Dehradun News: घर आने से कतराते हैं रिश्तेदार कहते हैं कहां नरक में बस गए

Mon, 02 Oct 2023 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
The foul smell emanating from the filth in the Shishambara

विज्ञापन
- शीशमबाड़ा में गंदगी से उठती दुर्गंध से लोग परेशान

शीशमबाड़ा कूड़ा संयंत्र में गंदगी से उठती दुर्गंध ने आसपास के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हाल यह है कि बायाखाला, हिमगिरी जी युनिवर्सिटी, आर्मी कॉलोनी, तिब्बती कॉलोनी में लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।लोगों का कहना है कि मेहमान और रिश्तेदार गंदगी और दुर्गंध के चलते उनके घर में आने से कतराते हैं। जो मेहमान आते है वह कहते कि कहां नरक में बस गए हो।

वर्ष 2016 से लगातार संयंत्र को हटाने की मांग उठ रही है। स्थानीय लोग कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। शासन प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार गंदगी और दुर्गंध से निजात दिलाने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है यहां उनका मकान और रोजगार है। नया व्यक्ति संयंत्र के आसपास के क्षेत्र में बसना नहीं चाहता है। ऐसे में मकान को बेच कर कहीं और बसने का विकल्प भी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन



Iवर्ष 2017 में कूड़ा निस्तारण संयंत्र को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। तीन दिन जेल में भी रहा था। लेकिन शासन प्रशासन की ओर झूठे आश्वासन ही मिलते रहे। आज भी जनता गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर है। - रविंद्र भट्ट, सचिव, पछूवादून जन कल्याण संगठनI
विज्ञापन
विज्ञापन





Iवर्ष 2005 में बायाखाला में जमीन ली थी। हमें नहीं मालूम था कि एक दिन हमें इस नरक में रहना पड़ेगा। पहले मेहमान और रिश्तेदार आते नहीं, जो आते हैं वह कहते हैं तुम कहां नरक में बस गए। नए लोग यहां बसना नहीं चाहते हैं। हम मकान बनाने में लाखों रुपए खर्च हो चुके है। - पूनम देवरानी, बायाखालाI

--



Iकूड़ा संयंत्र से सुबह शाम इतनी खतरनाक गंध आती है कि खाना खाने का भी मन नहीं करता है। कई बार उल्टी हो जाती हैं। जीवन भर की जमा पूंजी मकान पर खर्च कर दी है। अब समझ नहीं आ रहा कहां जाए। कई शिकायतों के बाद प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। - गणेश प्रसाद रतूड़ी, पूर्व सैनिक
I

I
I

I
I

Iएनजीटी में कूड़ा निस्तारण संयंत्र के खिलाफ मामला चल रहा है। संयंत्र निर्माण और संचालन में मानकों की पूरी अनदेखी की गई है। शासन प्रशासन लगातार संयंत्र को हटाने की बात तो कहता है। लेकिन स्थान और समय दोनों ही नहीं बताता है। आसपास के क्षेत्र में चर्म रोग और पेट रोग के मामले बढ़ रहे हैं। - प्रकाश भट्ट, पछवादून संघर्ष समिति, सेलाकुई
I

Iसंयंत्र की शिफ्टिंग को लेकर नगर आयुक्त से बात की जाएगी। संयंत्र को यहां से हटना ही है। लेकिन जब तक नहीं हटाया जाता तब तक दुर्गंध से लोग परेशान न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। - सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक, सहसपुरI






Iदुर्गंध की शिकायत मिली थी। लेकिन डेंगू नियंत्रण अभियान में व्यस्त होने के कारण संयंत्र का निरीक्षण नहीं कर पाया। आज संयंत्र का निरीक्षण करूंगा। अगर दुर्गंध उठ रही है तो केमिकल के छिड़काव के निर्देश दिए जाएंगे। - डॉ. अविनाश खन्ना, नगर स्वास्थ्य अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed