{"_id":"65f74c0fde3d16582c09ce54","slug":"the-final-match-of-the-cricket-competition-was-played-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-373329-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मोनू की तूफानी पारी की बदौलत सीएमसी खशधार चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मोनू की तूफानी पारी की बदौलत सीएमसी खशधार चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iस्वर्गीय गुलाब सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापनI
स्वर्गीय गुलाब सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीएमसी खसधार और केएनटी टीयूंटाड के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएमसी खशधार की टीम ने 15 ओवर में 144 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएनटी टीयूंटाड की टीम 117 रन पर ही सिमट गई। सीएमसी खशधार की ओर से मोनू ने ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। बता दें 26 जनवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में क्षेत्र के 198 गांव की टीमों ने प्रतिभाग किया। केएनटी टीयूंटाड, राणा क्लब बानाधार, सीएमसी खाशधार और महाकाल करासा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल में केएनटी टीयूंटाड ने बाणाधार को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सीएमसी खशधार की टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी थी।