फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The festival of Radhashtami was celebrated with great

Dehradun News: राधा रानी के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

Thu, 12 Sep 2024 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
The festival of Radhashtami was celebrated with great
Iराधाष्टमी : शहरभर के मंदिरों में हुए कार्यक्रम, राधा रानी को झूले पर किया विराजमानI
विज्ञापन




राजधानी दून में बुधवार को राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिनभर हरे राम हरे राम के संकीर्तन की गूंज रही। मंदिरों में राधा रानी को झूले पर विराजमान कर झुलाया गया। इसके साथ ही झांकियों की प्रस्तुति दी गई। सुबह से शाम तक मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने राधा रानी के दर्शन किए।




डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौडिया मठ में राधा अष्टमी पर्व की धूम रही। यहां सुबह पांच बजे श्री चैतन्य महाप्रभु व श्री राधा रमण जी की मंगला आरती की गई। इसके बाद तीन घंटे तक श्री हरिनाम संकीर्तन चला। दोपहर में राधा रानी का महाभिषेक हुआ। भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से तीन घंटे तक भजन संकीर्तन किया गया। इस दौरान झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद राधा रानी का महाभिषेक किया गया। पटेलनगर के श्री श्याम सुंदर मंदिर में भजन गायकों ने नाम मेरी राधा रानी जिस ने गाया है बांके बिहारी.. मेरी छोटी सी किशोरी बड़ी प्यारी लागे..आदि भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed