फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The festival of Dhanteras was celebrated with

Dehradun News: धनतेरस पर धन की बहार, चमका बाजार, खूब हुआ कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The festival of Dhanteras was celebrated with
I-राजधानी दून में बाजारों में उमड़े लोग, खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन

I

I
I

I-सोने चांदी के आभूषणों, बर्तनों समेत अन्य सामान की हुई खरीदारीI

राजधानी दून में धनतेरस का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना हुई तो वहीं बाजारों में खरीदारी को भीड़ उमड़ी। लोगों ने सुबह से रात तक बाजारों में आभूषणों के साथ ही बर्तनों समेत अन्य सामानों की खूब खरीदारी की। त्योहार में ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी भी अलग-अलग अंदाज में दिखे। वहीं बाजारों में सुबह से रात तक जाम लगा रहा।

मंगलवार को शहर के बाजार में धनतेरस पर खूब भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों ने बर्तनों, सोने चांदी के आभूषणों समेत अन्य सामानों की खरीदारी को शुरू कर दी। ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोगों ने बाजार में बर्तनों, सोने-चांदी के आभूषणों की खूब खरीदारी की। आचार्य डॉ. सुशांत राज बताते है कि धनतेरस दीपावली के पहले आने वाले पहले पर्व में है। इसे कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन बर्तनों और सोने चांदी की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे लेकर मंगलवार को सुबह से ही दून के बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। दून के पलटन बाजार, झंडा बाजार, हनुमान चौक, चकराता रोड समेत अन्य बाजार में खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन






Iधनतेरस पर खूब खरीदी गई झाड़ूI

धनतेरस पर जहां सोने-चांदी के आभूषणों और बर्तनों की खरीदारी की जाती है तो वहीं झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मंगलवार को धनतेरस पर बाजार में झाड़ू की खरीदारी की गई। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर ही झाड़ू का स्टॉल लगाया हुआ था। सुबह से रात तक लोगों ने खूब झाड़ू खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iबाहर तक लगी दुकाने, खूब खरीदे गए स्टील के बर्तनI



धनतेरस पर पलटन बाजार के साथ ही शहर के अन्य बाजारों में स्टील के बर्तनों की बाहर तक दुकानें लगाई गई। सुबह से रात तक इन दुकानों पर भीड़ देखी गई। लोगों ने आकर्षक डिजाइन के डिनर सेट, थाली, कुकर समेत अन्य सामानों की खूब खरीदारी की।





Iकहीं गाने तो कहीं माइक से लुभाए गए ग्राहकI

दीपावली के पर्वों को लेकर बाजार सजे हुए है। धनतेरस पर भी दून का बाजार खूब चमका। जहां दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए की तरह-तरह की स्कीम उतारी है तो वहीं धनतेरस पर ग्राहकों को लुभाने का अलग अंदाज भी देखा गया। दून में पलटन बाजार, चकराता रोड और सहारनपुर रोड पर दुकानों के बाहर डीजों में गाने बजाकर तो कहीं माइक से डायलॉग से ग्राहकों को लुभाकर दुकानों पर बुलाया गया।





Iखरीदारी को उमड़ी भीड़, जाम हुआ पलटन बाजारI



धनतेरस पर पलटन बाजार में सुबह से ही खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके कारण पलटन बाजार में हनुमान चौक समेत कई जगह जाम लगा रहा। जाम लगने से लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। वहीं देर रात तक जाम की यहीं स्थिति रही। इसके अलावा शहर के अन्य बाजार जैसे धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, जाखन, रिस्पना, हरिद्वार रोड, बंजारावाला में भी ग्राहकों की भीड़ होने से जाम की स्थिति बनी रही।






Iमां डाट काली में हुई नए वाहनों की पूजाI

धनतेरस पर दूनवासियों ने नए वाहनों की खूब खरीदारी की। बाजार में मोटरसाइकिल से लेकर चार पहिया वाहन खूब खरीदे गए। वहीं इसके बाद सहारनपुर बार्डर पर स्थित मां डाट काली मंदिर में नए वाहनों की पूजा कर चुनरी बंधवाई गई। महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि लोग नया वाहन लेकर मां के दरबार में आकर चुनरी बंधवाते है। मंगलवार को भी काफी संख्या में वाहनों की पूजा हुई। यहां सबसे ज्यादा दुपहिया वाहनों पर लोगोंं ने चुनरी बंधवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed