फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The festival of Chhoti Diwali was celebrated with great

Dehradun News: छोटी दीपावली पर घरों में पूजन, खूब हुई आतिशबाजी

Thu, 31 Oct 2024 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The festival of Chhoti Diwali was celebrated with great
Iदून में घर-घर में हुई पूजा, आरती कर किया प्रसाद वितरितI
विज्ञापन




राजधानी में छोटी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। दूनवासियों ने छोटी दीपावली पर खूब आतिशबाजी की।



बुधवार को नरक चतुर्दशी पर छोटी दीपावली का पर्व मनाया गया। इसे लेकर सुबह से ही दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। सुबह से ही दूनवासियों ने अपने घरों की सजावट शुरू कर दी। इसके बाद शाम होते होते पूजन के स्थान को भी भव्य सजाया गया। रात को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। घरों में पूजन के साथ मां लक्ष्मी और जयश्रीराम के जयकारों के साथ आरती भी की गई। लोगों ने अपने घरों में दीप प्रज्वलित किए।
विज्ञापन




आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि नरक चतुर्दशी भगवान राम के परम भक्त और पराक्रम के प्रतीक हनुमान जी की जयंती का भी दिन है। नरक चतुर्दशी के पर्व को ही छोटी दीपावली कहा जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iआज भी मनेगा दीपावली का पर्वI

राजधानी दून में बृहस्पतिवार यानि आज भी दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को दोपहर में अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी। इसके बाद ये तिथि एक नवंबर को दोपहर बाद तक रहेगी। इसलिए इस बार दीपावली का पर्व मनाने के लिए लोगों में काफी संशय है। हालांकि, बदरीनाथ-केदारनाथ में तिथि तय होने से लोग एक नवंबर को दीपावली का पर्व मनाएंगे।






Iपहले हुआ पूजन फिर हुई आतिशबाजीI



छोटी दीपावली पर बुधवार को दून के घर-घर में जहां पहले पूजन किया गया तो इसके बाद लोगों ने खूब आतिशबाजी की। इस दौरान आतिशबाजी से आसमान रंगबिरंगा नजर आया। देर रात तक दूनवासियों ने पटाखे जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed