फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The feat of the Cantt police, the complaint of theft of the scientist was suppressed for eight months

Dehradun News: कैंट पुलिस का कारनामा, आठ माह दबाए रही वैज्ञानिक की चोरी की तहरीर

Sat, 27 May 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The feat of the Cantt police, the complaint of theft of the scientist was suppressed for eight months
घटनाओं को छिपाने के मामले में कैंट पुलिस की पंडितवाड़ी चौकी ने हद ही कर दी। आम आदमी तो छोड़ो, वैज्ञानिक के घर हुई चोरी को ही दबा लिया। आठ महीने पहले हुई चोरी का खुलासा तो दूर, अभी तक मुकदमा भी नहीं लिखा। इंतजार बढ़ा तो पीड़ित वैज्ञानिक डीजीपी के दरबार पहुंचे। वहां से पत्र पुलिस के पास पहुंचा तो पुरानी तहरीर को आधार बनाकर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन




चोरी पिछले साल सितंबर में पर्यावरण प्रबंधन निदेशालय में तैनात वैज्ञानिक श्रीचंद्र शर्मा के घर हुई थी। उन्होंने डीजीपी से शिकायत कर बताया कि उनका घर वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित है। वह परिवार के साथ 18 से 24 सितंबर 2022 तक शहर से बाहर थे। लौटकर उन्होंने देखा तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर आलमारी में रखे करीब छह लाख रुपये के गहने गायब थे। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने 26 सितंबर को पंडितवाड़ी पुलिस चौकी में दी। वहां से रिसीविंग भी उन्हें मिल गई। उन्होंने सोचा कि शायद पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन




मगर, कुछ दिन पहले जब उन्होंने इस मामले में प्रगति जाननी चाही तो पता चला कि अभी मुकदमा ही दर्ज नहीं हुआ है। मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने जिला पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कैंट थाने में श्रीचंद्र शर्मा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, पंडितवाड़ी पुलिस के इस रवैये को लेकर पूरी दून पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बता दें कि पुलिस अक्सर चोरी के मामलों को दबाने की कोशिश करती है। कई बार तो चोर पकड़ने के बाद मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। आम लोगों की शिकायत पर ज्यादातर ऐसा होता है। लेकिन, यहां तो वैज्ञानिक की ही शिकायत को दबा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मौजूदा चौकी प्रभारी हाल ही में तैनात हुए हैं। पहले वाले चौकी प्रभारी की चूक सामने आ रही है। मामले में जांच कराई जा रही है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -सरिता डोबाल, एसपी सिटी

--

समय-समय पर जारी होते हैं सर्कुलर

शिकायतों को दबाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों की ओर से समय-समय पर सर्कुलर जारी होते हैं। कहा जाता है कि किसी भी थाने या चौकी में आने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पीड़ितों को रिसीविंग दी जाए। चोरी के मामलों में भी तत्काल मौके पर जाकर जांच की जाए और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाए। मगर, इन निर्देशों को पुलिस अक्सर धता बता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed