फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The farmers associated with ginger cultivation seem worried

Dehradun News: बीज की कमी के कारण चिंतित नजर आ रहे अदरक उत्पादक किसान

Mon, 24 Jul 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The farmers associated with ginger cultivation seem worried
पछवादून से जौनसार बावर तक 1200 हेक्टेयर में होती है खेती
विज्ञापन


अदरक की खेती से जुड़े किसान इस बार फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। सरकारी स्तर से बीज उपलब्ध नहीं कराए जाने के चलते किसानों ने बीज का इंतजाम करके फसल की बुवाई तो कर ली लेकिन, उसकी गुणवत्ता व उत्पादकता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है।

पछवादून का क्षेत्र समुद्र तल से लगभग तीन हजार और जौनसार बावर के इलाके चार से लेकर आठ हजार फीट तक की ऊंचाई पर हैं। अदरक के उत्पादन के लिहाज से पूरा क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है। यही कारण भी है कि पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक अदरक की खेती व्यापक स्तर पर की जाती है। इस बार बीज नहीं मिल पाने से किसानों को निराशा हाथ लगी है। जिससे सभी किसान अदरक की बुवाई नहीं कर पाए हैं। जिसका असर आने वाले समय में अदरक के दाम पर पड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन








व्यापक स्तर पर होती है खेती



पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक लगभग 1200 हेक्टेयर में अदरक की खेती की जाती है। खेती के लिए एक हेक्टेयर में लगभग 25 क्विंटल बीज की आवश्यकता होती है और उत्पादन 110 से 125 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आता है। यदि किसी खेत में यह मात्रा 150 क्विंटल पहुंचती है तो इसे बंपर फसल कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बीज और प्रजाति



क्षेत्र में आमतौर पर हिमगिरी और गिरी गंगा नामक प्रजातियों का अदरक बोया जाता है। बीज के लिए सरकारी स्तर पर टेंडर की जाती है लेकिन इस बार बीज उपलब्ध नहीं होने से किसानों ने अपने स्रोतों से बीज हासिल करके बुवाई की। किसान बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुलफाम का कहना है कि बुवाई तो अपने स्तर से की गई है लेकिन फसल की गुणवत्ता और मात्रा कैसी रहेगी यह आने वाला समय ही बताएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed