{"_id":"66a4cd779787534b0c0b9a3d","slug":"the-elephant-knocked-the-farmer-to-death-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: हाथी ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला, चार घंटे बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी; ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: हाथी ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला, चार घंटे बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी; ग्रामीणों में रोष
Sat, 27 Jul 2024 04:05 PM IST
हीरा मेहरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:05 PM IST
सार
रुड़की में खेत की रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के चार घंटे के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के शहीदवाला वाला निवासी सवराज सिंह पुत्र पतराम अपने खेत में रखवाली करने गया था, तड़के आंख लगते ही हाथी ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला। आसपास के खेतों में रखवाली कर रहे किसानों ने सूचना ग्रामीणों को दी। लेकिन तब तक हाथी ने किसान को मार डाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना को चार घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग के आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की चेतावनी के बाद पहुंचा वन विभाग
ग्रामीणों ने कहा कि अगर वन विभाग के आलाधिकारी मौके पर नहीं आए तो वह विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आंदोलन की भी चेतावनी दी। इसके बाद दो घंटे के बाद वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand Hevay Rain: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन.... तबाही की तस्वीरें बेहद डरावनी
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो माह पहले भी बुग्गावाला रोशनाबाद मार्ग पर सुबह टहलने गए हरीपुर निवासी एक युवक को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला था। आरोप है कि विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी वनकर्मी गस्त करते कभी नहीं दिखाई देते है। उधर रेंजर खानपुर मोहन सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल का निरक्षण किया गया है। मृतक के परिवार को एक लाख अस्सी हजार रुपये का चेक दिया गया है। साथ ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।