फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Snow removed from Path decorating Gurudwaras has started first batch of Rishikesh devotees left

Hemkund Sahib: आस्था पथ से हटाई बर्फ, गुरुद्वारों को सजाना शुरू, ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

Thu, 22 May 2025 02:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)/ ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)/ ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 May 2025 02:24 PM IST
सार

25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुल जाएंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन इसकी तैयारियों में लगा हुआ है।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Snow removed from Path decorating Gurudwaras has started first batch of Rishikesh devotees left
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(रि.)गुरमीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन व प्रशासन जुटा हुआ है। हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटा दी गई है। अब तीनों गुरुद्वारों को सात क्विंटल फूलों व लाइटों से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


आज ऋषिकेश स्थित सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुल जाएंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(रि.)गुरमीत सिंह हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया।

विज्ञापन

कपाट खुलने को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के साथ ही गोविंदघाट और घांघरिया के गुरुद्वारे को फूलों से सजाने का काम तेजी से किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चारधाम यात्रियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, खास खास आश्रय स्थल बनाने की है तैयारी

तीनों गुरुद्वारे को सात क्विंटल फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। वहीं लोनिवि की ओर से घांघरिया से ऊपर पैदल रास्ते पर सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग लगाई जा रही है। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि कपाट खुलने से पहले रेलिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed