{"_id":"6ae871d401f3748a6c0d1b9c","slug":"inauguration-of-ramlila-by-the-shri-chandika-devi-committee-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127649-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: श्री चंडिका देवी कमेटी की ओर से रामलीला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: श्री चंडिका देवी कमेटी की ओर से रामलीला का शुभारंभ
Mon, 02 Nov 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। श्री चंडिका देवी रामलीला कमेटी सिमली की ओर से आयोजित रामलीला मंचन रविवार रात्रि को शुरू हो गया। प्रथम दिवस के मंचन में भगवान ब्रह्म देव की ओर से रावण, कुंभकर्ण और विभीषण को वरदान देने का दृश्य दिखाया गया। वहीं अयोध्या में यज्ञ के प्रभाव से कौशल्या के गर्भ से राम, कैकेयी से भरत, सुमित्रा से लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न का जन्म हुआ। श्रीराम के जन्मोत्सव पर भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संवाद