फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The doon was away from Delhi

फिलहाल दून से दूर हुई दिल्ली...

Tue, 30 Jul 2013 09:14 AM IST
देहरादून/अंकित चौधरी
देहरादून/अंकित चौधरी Updated Tue, 30 Jul 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
The doon was away from Delhi

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली पंहुचना अब आसान नहीं रहा। फिलहाल देहरादून से दिल्ली कुछ दूर चली गई है। दिल्ली पंहुचने के लिए जेब तो ढीली करनी ही पड़ेगी किराया भी बढ़ी हुई दरों पर चुकाना होगा।

विज्ञापन


कांवड़ मेले के चलते बस से दिल्ली की दूरी बढ़ गई है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ज्यादा समय बस में बैठने के साथ ही महंगा किराया भी चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार से दिल्ली रूट की बसें पोंटा करनाल होते हुए दिल्ली आ-जा रही हैं। हरिद्वार से कांवड़ मेले के चलते दिल्ली वाया रुड़की मार्ग डायवर्ट होने के कारण रोडवेज प्रबंधन ने यह रूट चुना है। एआरएम बी डिपो पीके भारती ने बताया कि कांवड़ मेले के चलते रूट डायवर्ट रहने तक बसें इसी रूट से जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आपको पहले से ही यात्रा में अधिक समय देने के साथ ही अतिरिक्त पैसे चुकाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। इंतजार कर सकतें हैं तो बस कांवड यात्रा के निपटने और दिल्ली के थोड़ा और पास आ जाने का।

इतना बढ़ा जेब खर्च:
श्रेणी पहले अब
बढ़ा खर्च
वॉल्वो 634 729 95
एसी 430 524 94
हाईटेक 379 463 84
साधारण 236 284 48

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed