फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The dispute between Magic and Vikram operators is not stopping

Dehradun News: थम नहीं पा रहा मैजिक और विक्रम संचालकों का विवाद

Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
The dispute between Magic and Vikram operators is not stopping
राजधानी में विक्रम और मैजिक संचालकों में सवारियों और रूट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, जब से विक्रम के रूट पर मैजिक लगाए गए हैं, तभी से मैजिक और विक्रम संचालकों में तनातनी चल रही है। पिछले दिनों यह मामला थाने पहुंचने के बाद शुक्रवार को फिर से दोनों यूनियन के बीच विवाद हो गया। इसमें आरटीओ की ओर विक्रम संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है। इससे विक्रम संचालकों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

दरअसल पिछले दिनों आरटीओ ने सभी प्रकार के सार्वजनिक वाहनों के लिए रूट निर्धारित कर दिए थे। विक्रमों को शहर के रूटों से बाहर कर उनके स्थान पर मैजिक चला दिए गए। लेकिन विक्रम संचालक कोर्ट चले गए। वहां से उन्हें राहत मिली। अब विक्रम और मैजिक दोनों ही एक रूट पर चल रहे हैं। इससे दोनों वाहन संचालकों के मध्य आए दिन विवाद होता रहता है। मुख्य विवाद सवारियों को लेकर है।
विज्ञापन


विक्रम यूनियन के संजय अरोरा का कहना है कि मैजिक संचालक रूट का पालन नहीं करते। रूट पर जहां तक सवारियां मिलती हैं, वहां तक जाते हैं और फिर वापस लौट आते हैं। इससे विक्रम और मैजिक चालकों के बीच सवारियों को लेकर विवाद होता है। उनका आरोप है कि परिवहन विभाग मैजिक संचालकों का पक्ष लेता है। इस मामले में सोमवार को विक्रम संचालकों ने अपना पक्ष रखने के लिए परिवहन विभाग जाना था, लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। उधर आरटीओ सुनील शर्मा का कहना है कि जो भी रूट का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed