फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Delhi man who took away the couple's infant child

Dehradun News: दिल्ली के दंपती ने शिशु सदन को सौंपा बच्चा

Tue, 03 Sep 2024 04:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
The Delhi man who took away the couple's infant child
Iबच्चा दिलाने वाली बिचौलिया महिला से पता चला दिल्ली के दंपती का पताI
विज्ञापन




दंपती का दुधमुहा बच्चा ले जाने वाले दिल्ली के व्यक्ति ने शिशु सदन को बच्चा सौंप दिया है। इस मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और बाल कल्याण समिति की टीम ने जांच की थी। बताया जा रहा है कि दंपती बच्चे का खर्च उठाने में असक्षम थे। ऐसे में उन्होंने एक महिला के माध्यम से दिल्ली के दंपती को बच्चा दे दिया था। इसी महिला ने दिल्ली के दंपती का पता बताया।



बता दें कि यह दंपती कोतवाली क्षेत्र के एक घने इलाके में किराये के मकान में रहता है। महिला कपड़ों की दुकान में काम करती है। करीब 20 वर्षीय इस महिला ने गत 14 अगस्त को दून अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दंपती आपस में झगड़ा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसका पता लगाना चाहा तो मालूम हुआ कि दंपती ने अपने बच्चे को दिल्ली के किसी व्यक्ति को बेच दिया है। उसने इस दंपती को घर का खर्च चलाने के लिए 50 हजार रुपये भी दिए हैं। मालूम यह भी हुआ कि महिला बच्चे को किसी को नहीं देना चाहती थी। जबकि उसका पति व गांव में रहने वाले अन्य परिजन इस पक्ष में थे।
विज्ञापन




मामला रविवार को बाल कल्याण समिति के संज्ञान में आया। समिति ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी और दंपती से कार्यालय बुलाकर पूछताछ की। जांच के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम बच्चे को दिल्ली के दंपती को दिलाने वाली महिला तक पहुंच गई। सोमवार को दिल्ली के दंपती ने बच्चे को शिशु सदन को सौंप दिया। अब अगली प्रक्रिया कानून के तहत पूरी की जाएगी। मसलन यदि बच्चे को किसी को गोद दिया जाना है तो इसे नियमानुसार ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed