{"_id":"69611c0e6331d87cbb0b0747","slug":"the-dehradun-photographers-team-became-champions-in-the-cricket-tournament-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-128104-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: क्रिकेट प्रतियोगिता में देहरादून फोटोग्राफर्स की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: क्रिकेट प्रतियोगिता में देहरादून फोटोग्राफर्स की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
- फोटोग्राफर टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
विकासनगर। द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल के स्टेडियम में यूथ लेंस क्लब के माध्यम से फोटोग्राफर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देहरादून फोटोग्राफर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में अलग-अलग स्थानों से आईं फोटोग्राफर्स की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देहरादून फोटोग्राफर्स व खन्ना ब्रदर्स विकासनगर की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मैच में देहरादून की टीम ने विकासनगर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की गई जबकि उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये की धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, बलबीर चंदेल, आयोजन समिति के अध्यक्ष अनूप ठाकुर, संरक्षक विकास कपूर, कोषाध्यक्ष गजेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष सुंदर सिंह नेगी, विकास तोमर, रणवीर उपस्थित रहे।