फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The debris repeatedly falling on the road from the hill of Jajared has become a problem

Dehradun News: जजरेड की पहाड़ी से बार-बार सड़क पर आ रहा मलबा बना मुसीबत

Sun, 02 Mar 2025 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
The debris repeatedly falling on the road from the hill of Jajared has become a problem
- रात तीन बजे मलबा आने से बंद हुआ मार्ग
विज्ञापन

- भारी वाहनों की आवाजाही 11 बजे तक रही बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। कालसी मोटर मार्ग पर स्थित जजरेड की पहाड़ियों से पत्थर व मलबा गिरने का क्रम जारी है। जिसके चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। उधर मलबा गिरने की स्थिति में छोटे चार पहिया व दोपहिया वाहनों का यहां से गुजरना दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक बना हुआ है। जबकि भारी वाहनों की आवाजाही रविवार की सुबह 11 बजे तक बंद रही। उधर मौसम साफ हो जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग मलबे को पूरी तरह से नहीं हटा रहा है।
शनिवार रात के तीसरे पहर लगभग तीन बजे जजरेड की संवेदनशील पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर गिर जाने से कालसी-साहिया मोटर मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। मार्ग अवरुद्ध हो जाने से सुबह के समय अपने गंतव्यों को जाने के लिए निकले वाहन मार्ग पर फंस गए। उधर मौके पर तैनात लोनिवि की जेसीबी ने मलबे को समतल कर छोटे चार पहिया वाहनों व दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता बनाया लेकिन भारी वाहन मार्ग पर ही फंसे रहे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान, बलवीर सिंह राठौर, गुमान सिंह, माया राम, संतान सिंह आदि ने बताया कि बार-बार मार्ग पर आ रहे मलबे के कारण आवाजाही व्यापक स्तर पर प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने के बावजूद भी सड़क से मलबे को हटाया नहीं जा रहा है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से मार्ग पर आए मलबे काे साफ करने की मांग की है। उधर लोनिवि साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि यातायात बंद न हो इसलिए मलबे को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। यदि सारे मलबे को एक साथ हटाया गया तो वाहनों की आवाजाही ठप हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सारे मलबे व पत्थर आदि को साफ करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed