{"_id":"5f76312d8ebc3e9b7f06f2e4","slug":"the-dead-man-s-body-was-found-in-the-intricate-of-dhakrani-power-house-vikas-nagar-news-drn3577858179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकरानी पावर हाउस के इंटेक से मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकरानी पावर हाउस के इंटेक से मिला युवक का शव
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने ढकरानी पावर हाउस के इंटक से एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को इंटक में तैनात कर्मचारियों ने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा तो इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान वैभव रोहिला (18) पुत्र सुरेश रोहिला निवासी सिंगरा कॉलोनी विकासनगर के रूप में हुई। मृतक के पिता ने उसकी शिनाख्त की। आसपास पूछताछ में पता चला कि मृतक के पिता पंचकूला में व्यापार करते हैं। लॉकडाउन के दौरान मृतक अपने पिता के पास पंचकूला गया था और 26 सितंबर को उन्हें बिना बताए ही पंचकूला से वापस आ गया। युवक की पंचकूला के सेक्टर-07 थाना में गुमशुदगी भी दर्ज है।
एसएसआई रामनरेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।