फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The day the boss, played it that day ...

साहब जिस दिन भी गए, उस दिन यह पिटा...

Sun, 21 Jul 2013 07:06 PM IST
देहरादून/ इंटरनेट डेस्क
देहरादून/ इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Jul 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
The day the boss, played it that day ...

कहतें हैं ऊपरवाला मेहरबान तो गधा पहलवान। कुछ ऐसे ही इन दिनों पुलिस के जिला ऑफिस में भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


हवलदार साहब दिन भर शहर में डंडे का रौब दिखा जनता की घिघ्घी तो बंधा आते हैं लेकिन ऑफिस पंहुचते ही एक लल्लू राम सारी हवलदारी सिर्फ अपनी अधनिकली मूंछों से ही निकाल देता है।

अब बेचारे हवलदार बाबू परेशान हैं कि शहरभर के बेचारे गरीब ठेली लगाने वाले लोग उन्हें देखते ही नमस्ते साहब करते फिरते हैं और अपने ही ऑफिस में उन्हें भीगी बिल्ली बनकर दिन गुजारना पड़ता है।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस के जिला ऑफिस में एक युवक काम करता है। इशारों से बात किया करता है बेचारा। युवक अवैतनिक सेवा देता है और अधिकारियों का मुंह लगा हुआ है। ऑफिस में हैसियत इतनी कि एक बार एक कांस्टेबल ने उसे चिढ़ा दिया और दूसरे दिन कांस्टेबल का ट्रांसफर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी उस पर इस कदर फिदा हैं कि उसके खिलाफ एक शब्द सुनना पसंद नहीं करते। करें भी क्यों न पंसद। जो भी अधिकारी कार से उतरे, उसे पूरे प्रोटोकोल के साथ उसके ऑफिस तक छोड़ता है। उससे खुश अधिकारी कभी सौ का नोट तो कभी पांच सौ नोट उसके हाथ में थमा देते हैं।

किसी की मजाल की कोई उसकी तरफ आंख उठा कर भी देख ले। हड़काना तो दूर की बात है। वह इशारों से मुंछे बनाता और कांस्टेबल को डराता है की वह मुंछो वाले अधिकारी से शिकायत कर वर्दी उतरवा देगा। हर कांस्टेबल उससे खुन्नस खाए बैठा है। अक्सर कांस्टेबल बुदबुदाते हुए मिल जाते हैं कि जिस दिन साहब का ट्रांसफर हुआ, उस दिन यह पिटा।


अब क्या करें भाई युवक की भी क्या गलती और साहब की भी भला क्या तुनकमिजाजी। जमाना ही चाटुकारिता का है भाई। साहब को भी चाटुकारों से खासा लगाव है, शायद साहब काे इस युवक को देखकर अपनी जवानी के दिन याद आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed