{"_id":"62b87474447cc27f860fea99","slug":"the-daughters-of-village-brar-offered-a-silver-umbrella-to-the-deity-vikas-nagar-news-drn4156127174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराड़ से पैदल यात्रा करके चालदा महासू देवता के मंदिर पहुंची बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराड़ से पैदल यात्रा करके चालदा महासू देवता के मंदिर पहुंची बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम बराड़ की बेटियों ने समाल्टा स्थित चालदा महासू देवता के मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। देव दर्शन के लिए बेटियां ढ़ौल ढ़माऊ के साथ देवता के जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा करके मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने अपने गांव, क्षेत्र में शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
ग्राम बराड़ की बेटियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। जौनसार बावर की परंपरा के हिसाब से एक बकरा व चांदी का छत्र देवता को भेंट किया। इसके पहले उन्होंने अपने गांव के कुल देवता पीर महाराज की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के पश्चात सभी बेटियां पैदल यात्रा करके चालदा महासू देवता के मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने देव दर्शन करके क्षेत्रवासियों की शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने लोक गीतों पर हारूल लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दी। चालदा माहसू देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर ने बताया कि मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। पिछले एक माह में कई हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंच चुके हैं। इस दौरान विजय राम, अनीता निराला, किशन निराला, गुमान सिंह, सोनिया, शशि, पल्लवी, झुरगी, प्रर्मिला, प्रियंका, उज्जला, सुनीता, राजू, बारू, प्रभु पंचिया मौजूद रहे।