फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The danger of line choke by connecting dirty drains to the sewer

गंदे नालों को सीवर से जोड़ने से लाइन चोक होने का खतरा

Wed, 03 Mar 2021 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
The danger of line choke by connecting dirty drains to the sewer
गंदे नालों को रिस्पना में गिरने से रोकने के लिए जल निगम इन्हें सीवर लाइन से जोड़ रहा है। इससे सीवर लाइन चोक होने का खतरा बन गया है। जिन जगहों पर नालों को सीवर लाइन से जोड़ा गया है, उन क्षेत्रों में सीवर लोगों के घरों में बैक मार रहा है। हालांकि, जल निगम का कहना है कि नालों में जाली लगाई जाएगी, जिन्हें प्रतिदिन साफ किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, रिस्पना को पुराने स्वरूप में लाना मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसी के तहत रिस्पना नदी में गिरने वाले 177 नालों को टेप किया जा रहा है। पेयजल निगम की ओर से इन नालों को सीवर लाइन से जोड़ रहा है। इससे परिणाम भी सामने आने लगे हैं। नालों को सीवर लाइन से जोड़ते ही सीवर लाइनें चोक होनी शुरू हो गई हैं। चंदरनगर, भगत सिंह कॉलोनी, बद्रीश कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, आर्यनगर क्षेत्र में सीवर लोगों के घरों में बैक मार रहा है। इस संबंध में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि सीवर में नालों का पानी जाने से यह समस्या आ रही है। कहा कि इससे लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जल निगम दून डिवीजन के ईई दीपक मलिक का कहना है कि नालों को अभी पूरी तरह से सीवर लाइन से नहीं जोड़ा गया है। सीवर लाइन चोक न हो इसके लिए नालों पर जाली लगाई जाएगी। कहा कि जिस ठेकेदार या कंपनी को इसका टेंडर दिया गया है, वह 15 साल तक इसकी नियमित निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed