फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The danger of infection in the dialysis center of Doon Hospital

दून अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में संक्रमण का खतरा

Fri, 02 Sep 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The danger of infection in the dialysis center of Doon Hospital
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डायलिसिस सेंटर की दीवारों में सीलन आने लगी है। इससे सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले दून अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग वाली जगह पर नया डायलिसिस सेंटर बना था। जिसमें डायलिसिस की 10 अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई थीं। जबकि दो मशीनें पुराने वाले सेंटर में ही संचालित हो रही थीं। जो कोरोना संक्रमित मरीजों के डायलिसिस के लिए रखी गई थीं। पुराने डायलिसिस सेंटर वाली जगह पर एमआरआई सेंटर बनाया जा चुका है। इसलिए अब नई वाली जगह पर ही डायलिसिस सेंटर पूरी तरह संचालित हो रहा है। दो मशीनों को हेपेटाइटिस बी और सी के मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। सेंटर में रोजाना औसतन सात मरीजों का डायलिसिस होता है। दीवारों में सीलन आने से मरीजों को संक्रमण का खतरा सता रहा है। सीलन आने से कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल -
दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीजों ने वार्ड से दाल की एक कटोरी का फोटो वायरल किया है। जिसमें बताया गया है कि इसमें सिर्फ पानी है, दाल नहीं है। वहीं, फल-अंडे आदि नहीं दिए जाने का आरेाप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभागों से इस तरह की शिकायत मिली हैं। मरीजों की ओर से भोजन को लेकर की गई शिकायत का फोटो वायरल हुआ है। इन सभी समस्याओं को दिखाकर व्यवस्थाएं सही की जा रही हैं।
- डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed