फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The danger is increasing on Delhi

Dehradun News: दिल्ली पर बढ़ता जा रहा है खतरा

Tue, 11 Jul 2023 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The danger is increasing on Delhi
डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी में लगातार छोड़ा जा रहा पानी धीरे-धीरे दिल्ली की तरफ कूच कर रहा है, जिससे वहां बाढ़ आने की संभावना प्रबल हो रही है। दरअसल बैराज से लगातार दूसरे दिन भी दस से बारह लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया।
विज्ञापन

पछवादून व क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश से क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। यमुना व उसकी सहायक टोंस नदी, हिमाचल से आने वाली गिरी नदी, आसन नदी का पानी यमुना से मिलकर निरंतर दिल्ली की तरफ कूच कर रहा है। बताते चलें कि डाकपत्थर बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी की मात्रा चौबीस घंटे में दस से बारह लाख क्यूसेक तक पहुंच रही है जो दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा करने के लिए काफी मानी जाती है।
विज्ञापन

--------
क्या है पानी के डिस्चार्ज का तरीका
डाकपत्थर बैराज की पानी रोकने की क्षमता 50 हजार क्यूसेक है। इससे अधिक जमा होने वाले पानी को बैराज के कुल 25 गेट के माध्यम से यमुना नदी में डिस्चार्ज कर दिया जाता है। बैराज के गेट में लगे सेंसर से हर आधा घंटा में निकले पानी की रिपोर्ट ली जाती है। बैराज से फिलहाल हर घंटे लगभग 60 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है जो बैराज से आगे चलकर और अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बयान
यमुना में पानी की मात्रा बहाव के हिसाब से घटती बढ़ती रहती है। इसलिए दिल्ली के संबंध में कोई अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। डाकपत्थर बैराज से अभी पानी का लगातार डिस्चार्ज किया जा रहा है। बैराज से संबंधित बिजली परियोजनाएं अभी बंद हैं। - विमल डबराल, एपीआरओ, जलविद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed