{"_id":"6504ac53b16ab9c6db0ac0a4","slug":"the-dagura-matiawa-doha-jhusau-motor-road-is-in-a-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-245903-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जागड़ा से पहले सड़क से मलबा हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जागड़ा से पहले सड़क से मलबा हटाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डागूरा-मटियावा-दोहा झूसोऊ मोटर मार्ग मलबे से हुआ संकरा
डागूरा-मटियावा-दोहा झूसोऊ मोटर मार्ग खस्ताहाल पड़ा है। पहाड़ से लगातार आने वाले मलबे से सड़क संकरी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि 18-19 सितंबर को जागड़ा पर्व है। चिंता सता रही है कि बदहाल मार्ग से मंदिर तक कैसे पहुंचेंगे। ग्रामीणों ने पर्व से पहले सड़क से मलबा हटाने की मांग की है।
पांच साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से डागूरा-मटियावा-दोहा झूसोऊ मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। मोटर मार्ग से खत शैली के मटियावा, दोहा, झुसोऊ, केत्री, घिंघोऊ, शिबोऊ, टगरी, हयोऊ आदि एक दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं।
स्थानीय ग्रामीण राजेंद्र सिंह चौहान, संजय चौहान, महावीर सिंह चौहान, दिनेश चौहान, रमेश चौहान आदि का कहना है कि 2018 से अभी तक मोटर मार्ग पर पर कोई मरम्मत और सफाई कार्य नहीं हुआ है। जगह-जगह सड़क किनारे मलबा पड़ा हुआ है, जिससे सड़क संकरी हो गई है।
विज्ञापन
बताया कि कई बार लोनिवि के अधिकारियों को पत्र देने के बाद भी मलबा नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने सड़क से मलबा न हटने पर लोनिवि के कालसी खंड कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उधर अभियंता लोनिवि रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जेई को सड़क का मलबा हटाने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।