{"_id":"64bed072bce67ca3bd04e112","slug":"the-crisis-of-disaster-is-deepening-on-the-villagers-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-208333-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मकानों के नीचे की जमीन खिसकने से उड़ गई है लोगों की रात की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मकानों के नीचे की जमीन खिसकने से उड़ गई है लोगों की रात की नींद
विज्ञापन
खमरौली गांव में 25 परिवारों पर एक बार फिर से गहराया आपदा का संकट
ग्राम खमरौली के ग्रामीणों पर आपदा का संकट गहरा रहा है। मकानों के नीचे की जमीन के खिसकने से गहरी हो रही दरारों के कारण लोगों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ा हुआ है। भू-धंसाव की स्थिति का जायजा लेने गांव पंहुची राजस्व विभाग की टीम ने एक-एक घर, गांव के रास्तों का निरीक्षण किया।
ग्राम खमरौली में पचास परिवार निवास करते हैं। गांव में फिलहाल भू-धंसाव के कारण मकानों में दरार आ रही हैं। जिसके कारण स्थानीय निवासी संकट की स्थिति में हैं। बताते चलें कि खमरौली में 2013 में आई आपदा से गांव के नीचे की जमीन खिसकने से 35-40 मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया था। अभी इस स्थिति से ग्रामीण उबरे भी नहीं थे कि 19 जुलाई की रात को हुई बारिश के बाद एक बार फिर से वही हालात सामने आ गए हैं।
ग्रामीणों के लगभग 25 मकानों के नीचे भू-धंसाव के कारण उनके गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय व पंचायत घर का भवन भी भू-धंसाव की जद में आया हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण करके सभी रास्तों और मकानों में आई दरारों को देखा।
विज्ञापन
बयान...
खमरौली गांव के कुछ लोगों ने अपनी समस्या बताई थी, जिसके लिए क्षेत्रीय पटवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम को मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करने को कहा गया था। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - युक्ता मिश्रा, उप जिलाधिकारी