फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The contribution of scientists in mitigation of disasters is incomparable: Dr. Rajendra

वैज्ञानिक शोधों, अनुसंधानों, विकास के क्षेत्र में वाडिया इंस्टीट्यूट का योगदान अहम

Thu, 30 Jun 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The contribution of scientists in mitigation of disasters is incomparable: Dr. Rajendra
वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट ) के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि हिमालयी राज्यों को लेकर वैज्ञानिक शोध करने के साथ ही भूस्खलन, हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं को लेकर अध्ययन करने व इन आपदाओं के न्यूनीकरण को लेकर संस्थान के वैज्ञानिकों का योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. कालाचांद सांई ने कहा कि वाडिया इंस्टीट्यूट की स्थापना साल 1968 में दिल्ली विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के तहत हुई थी। 1976 में संस्थान को देहरादून स्थानांतरित किया गया। उन्होंने भूविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हर साल दिए जाने वाला प्रो. आरसी मिश्रा अवार्ड डॉ. आशुतोष पांडे एवं डॉ. एन प्रेमजीत सिंह को संयुक्त रूप से प्रदान किया। इतना ही नहीं पिछले साल रैणी आपदा से संबंधित शोधपत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र अवार्ड डॉ. कालाचांद सांई, डॉ. अमित कुमार, डॉ. मनीष मेहता, डॉ. अक्षय वर्मा, डॉ. समीर तिवारी, डॉ. पुरुषोत्तम कुमार गर्ग, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. एसके राय, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव एवं डॉ. कौशिक सेन को प्रदान किया गया। संस्थान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव को दिया गया है। समारोह में डॉ. तलत अहमद, रजिस्ट्रार पंकज कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विक्रम गुप्ता, डॉ. आरजे पेरुमल, डॉ. आरके सहगल समेत तमाम वैज्ञानिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed