फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Congress delegation on Saturday met SSP Ajay Singh

Dehradun News: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

Sun, 18 May 2025 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Congress delegation on Saturday met SSP Ajay Singh
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को शहर में विभिन्न समस्याओं के संबंध में एसएसपी अजय सिंह से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। स्कूलों की छुट्टी होने पर घंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। राजपुर रोड व अन्य स्थानों पर रातभर पब संचालित हो रहे हैं। अवैध तरीके से संचालित पबों को बंद किया जाए। कई स्थानों पर अवैध तरीके से शराब की बिक्री हो रही है। स्कूल और कॉलेजों के आसपास यह सब गतिविधि चल रही है। उन्होंने एसएसपी से मांग की नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जों को रोका जाए। एसएसपी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, वीरेंद्र पोखरियाल, सुंदर सिंह पुंडीर, संजय काला, नीनू सहगल, वीरेन्द्र बिष्ट, अजय सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed