फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The college was declared a tobacco free educational institution

Dehradun News: महाविद्यालय को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया

Tue, 04 Feb 2025 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
The college was declared a tobacco free educational institution
फोटो....
विज्ञापन

साहिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में तंबाकू नियंत्रण के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान मानकों को पूर्ण करने पर महाविद्यालय को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया। इसके अलावा तंबाकू नियंत्रण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें पूजा ने पहला, प्रीति ने दूसरा और निहारिका व मिथुनी ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में तंबाकू उपभोग से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर विस्तार चर्चा की गई और छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन के खतरों के प्रति जागरूक किया। मनोवैज्ञानिक डॉ. अनुराधा ने कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से चेताया। एनएसएस प्रभारी रिंकूदास भारती ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक करना है। इस मौके पर चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, अनुराग उनियाल, हरीश पैन्युली, डॉ. शशिकला, डॉ. चंद्रिका, डॉ. रश्मि आर्या, डॉ. प्रियंका जलाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed