फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Cable and nozzle stolen from clock tower clock

Dehradun: देहरादून के 'दिल' की थम गई 'धड़कन'...घंटाघर की घड़ी से केबल और नोजल चोरी

Tue, 10 Sep 2024 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 03:53 PM IST
सार

नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि फव्वारे के लिए लगाई गई कीमती नोजल और घंटाघर को रोशन करने वाली लाइटों के केबल सहित अन्य कीमती सामान गायब है।

विज्ञापन
Dehradun News Cable and nozzle stolen from clock tower clock
देहरादून घंटाघर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून का दिल कहे जाने वाले घंटाघर की घड़ी कई दिनों से रुकी हुई है। लाइट भी नहीं जल रही है। अमर उजाला में फोटो प्रकाशित होने पर निगम ने इसकी सुध ली तो पता चला कि घंटाघर से कीमती सामान चोरी हुआ है। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। इससे पहले भी घंटाघर में सामान चोरी हो चुका है। 24 घंटे व्यस्त रहने वाले घंटाघर में बार-बार चोरी की घटना पुलिस के इकबाल के लिए भी चुनौती है।

विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि फव्वारे के लिए लगाई गई कीमती नोजल और घंटाघर को रोशन करने वाली लाइटों के केबल सहित अन्य कीमती सामान गायब है। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन

Uttarakhand:  बिजली उत्पादन को लेकर UJVNL ने एक बार फिर बनाया रिकॉर्ड, अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पिकेट है, 24 घंटे आवाजाही, फिर भी चोरी?I
घंटाघर शहर के बीच में सबसे अधिक व्यस्त रहने वाली जगह है। दिनभर तो भीड़ रहती ही है, रातभर भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा यहां पर पुलिस का पिकेट भी है। इसके बाद यहां चोरी होने से पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


इससे पहले भी दो बार हो चुकी है चोरीI
घंटाघर से चोरी की यह घटना पहली नहीं है। इससे पूर्व भी यहां चोर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने उस समय भी तहरीर दी थी, लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब तीसरी बार यहां पर चोरी हुई है।

घंटाघर से कीमती सामान चोरी हुआ है। दो बार पहले भी यहां चोरी हो चुकी है। मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
-गौरव कुमार नगर आयुक्तI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed