फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The city's pagodas are lavishly decorated for Sawan.

Dehradun News: सोमवार के साथ सावन की शुरुआत, सजे शिवालय

Mon, 22 Jul 2024 05:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
The city's pagodas are lavishly decorated for Sawan.
Iइस बार सोमवार को ही सम्पन्न होगा सावन, पड़ रहे हैं पांच सोमवारI
विज्ञापन

सोमवार के साथ आज से सावन की शुरुआत हो रही है। सावन के लिए शहर के शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है। शिव को समर्पित सावन माह में इस बार पांच सोमवार पड़ रहे हैं। आचार्य सुशांत राज ने बताया सावन सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही सम्पन्न होगा। इस बार अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन में इस बार पांच सोमवार पड़ेंगे। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। वहीं, टपकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य सजावट की गई है। भगवान टपकेश्वर में लोगों की बड़ी आस्था है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में शिव महोत्सव की शुरुआत होगी। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया, हर सोमवार को हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल रुद्राभिषेक किया जाएगा। पहला रुद्राभिषेक देश प्रदेश में आ रही आपदाओं की शांति के लिए किया जाएगा। इसके बाद 51 किलो दूध से बनी खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
पहले सोमवार को गर्भ ग्रह में फूल बंगला बनाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली से फूल मंगाए गए हैं। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, पंडित आशीष उनियाल, विक्की गोयल, दीपक मित्तल, संजय गर्ग, रोहित अग्रवाल, नवीन गुप्ता, एड. राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में सावन के लिए शिवलिंग का भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन



Iटपकेश्वर स्थित नदी में स्नान रहेगा प्रतिबंधितI

सावन की शुरुआत पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स की तैनात की गई है। कैंट प्रभारी निरीक्षक कैलाशचंद भट्ट ने बताया कि मंदिर स्थित नदी में स्नान प्रतिबंधित किया गया है। फोर्स भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed