{"_id":"65e22a67dff98e8b7b0d22f4","slug":"the-cantonment-board-team-that-reached-the-bus-stand-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-362018-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुख्य अधिशासी अधिकारी के विरोध में व्यापारियों ने छावनी बाजार किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुख्य अधिशासी अधिकारी के विरोध में व्यापारियों ने छावनी बाजार किया बंद
विज्ञापन
I-छावनी बाजार में अतिक्रमण खाली कराने पहुंची थी छावनी परिषद की टीम
I
I- व्यापारियों ने अधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार का आरोप, सीबीआई जांच की मांगI
बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची छावनी परिषद की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। छावनी बाजार व्यापार मंडल ने पूरा बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों ने छावनी परिषद कार्यालय में मुख्य अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। व्यापारियों ने मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन बाजार बंदी की चेतावनी दी।
छावनी बाजार में बस स्टैंड के पास छावनी परिषद की दुकान है। इसे एक व्यापारी को किराये पर दिया गया है। शुक्रवार सुबह छावनी परिषद की टीम दुकान के पीछे हुए निर्माण को अवैध बताते हुए तोड़ने के लिए पहुंची। अतिक्रमण हटाने की खबर लगते ही व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। उन्हाेंने छावनी परिषद और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाजार बंद कर आक्रोशित व्यापारी छावनी परिषद के कार्यालय में पहुंच गए।
व्यापारियों ने कहा कि जब से मुख्य अधिशासी अधिकारी आए हैं तब से व्यापारियों और आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छावनी परिषद में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिकारी खुलेआम लोगों ने पैसे की मांगते हैं। कहा कि जो व्यक्ति उनकी मांग पूरी नहीं करते हैं उसका उत्पीड़न किया जाता है। व्यापारियों ने कहा कि लोगों को मकान बनाने की अनुमति नहीं दी जाती है। अगर लोग मरम्मत करते हैं तो उनके मकानों और दुकानों को सील करा दिया जाता है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तहसीलदार चकराता सोहन सिंह रांगड़ ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों ने बाजार बंदी और धरना प्रदर्शन समाप्त करने से इन्कार कर दिया। एसडीएम चकराता योगेश मेहरा ने दूरभाष पर व्यापारियों से आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध किया, लेकिन व्यापारी नहीं माने। शाम तक बाजार बंद रहा है। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जैन, भाजपा नेता विवेक अग्रवाल, तीरथ कुकरेजा, पूर्व सभासद आनंद राणा, पंकज जैन, नैन सिह राणा, कमल रावत, अशोक गोयल, दिवान सिह, बलबीर सिह, प्रताप सिह, राहुल चांदना, अमित जोशी, रवीश अरोड़ा आदि शामिल हैं।
Iएसडीएम के समझाने पर माने व्यापारी, आज खुलेगा बाजारI
शाम को चकराता पहुंचे एसडीएम योगेश मेहरा और व्यापारियों के बीच काफी लंबी वार्ता चली। इस दौरान छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल और तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने एसडीएम से कहा कि छावनी परिषद अपने रवैए में बदलाव लाए। व्यापारियों और आम जनता को नियम कानून के नाम पर परेशान न किया जाए। कहा कि भवनों और दुकानों के मरम्मत और निर्माण कार्य आदि में व्यापारियों और आम जनता का पक्ष भी सुना जाना चाहिए। एसडीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बाजार बंदी का निर्णय वापस ले लिया।