फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The broken weigh-bridge machine in Niranjanpur Mandi

Dehradun News: काफी दिनों से खराब पड़ी है मंडी में लगी वे ब्रिज मशीन

Sat, 30 Sep 2023 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The broken weigh-bridge machine in Niranjanpur Mandi
दून की निरंजनपुर मंडी में खराब पड़ी वे-ब्रिज मशीन अभी ठीक नहीं हो सकी है। मंडी में आने वाले भारी वाहनों की तौल में परेशानी आ रही है। निरंजनपुर मंडी में तीन वे ब्रिज मशीन लगी हुई हैं। इसमें एक मशीन काफी दिनों से खराब है। मंडी समिति ने फिलहाल दूसरी व्यवस्था कर तौल कराने का इंतजाम किया है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि दो दिनों में मशीन को ठीक कर लिया जाएगा। उधर, निरंजनपुर मंडी में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगी एलईडी स्क्रीन अब ठीक हो गई है। अमर उजाला ने बंद पडी स्क्रीन की समस्या को प्रकाशित किया था। इसके बाद समिति ने एलईडी स्क्रीन को ठीक कराकर शुरू करा दिया है।
विज्ञापन






Iहरबंस कपूर की स्मृति में लगाया रक्तदान शिविरI



चकराता रोड पर आईटीएम में हरबंस कपूर की स्मृति में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 51 यूनिट रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर ने कहा, रक्तदान महादान है। हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट की यह पहल सराहनीय है। इस मौके पर आईटीएम के प्रबंधक निशांत थपलियाल, संयोजक अमित कपूर, सुमित पांडे, राघव दीवान, भगत सिंह, विकास बेनवाल, संतोष कोठियाल, राजेश क्षेत्री, हितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iभाजपा की योजनाओं के बारे में दी जानकारीI

मसूरी विधानसभा के देव सुमन मंडल में पांचवे दिन बूथ सशक्तीकरण अभियान में भाजपा की योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला मोर्चा मंत्री कमली भट्ट ने कहा, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष सहित सभी ने सरल ऐप पर अपना काम पूरा कर लिया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता पीएम मोदी और सीएम धामी की भावनाओं से जुड़ा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आशीष थापा, मंजू शर्मा, ज्योति रावत, सुजाता पांडे, प्रमोद थापा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed