{"_id":"67b35272d1c8df5b0301d341","slug":"the-body-of-a-missing-student-was-found-in-dhakrani-intake-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-118772-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ढकरानी इंटेक में मिला लापता छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ढकरानी इंटेक में मिला लापता छात्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छात्र-छात्रा ने लखवाड़ कॉलोनी के पास शक्तिनहर में लगाई थी छलांग
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगार। कोतवाली क्षेत्र से लापता 12वीं की छात्रा का शव ढकरानी इंटेक में उतराता मिला। छात्रा ने एक छात्र के साथ लखवाड़ कॉलोनी के पास से शक्तिनहर में छलांग लगाई थी। रविवार को छात्र का शव भी ढकरानी इंटेक में मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पांच फरवरी की शाम को कोतवाली क्षेत्र एक छात्र और छात्रा लापता हो गए थे। छात्रा के पिता ने छात्र के खिलाफ 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगाने की शिकायत दी थी। पुलिस ने छात्र के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में दोनों घटना की शाम को बैराज से लखवाड़ कॉलोनी के पास आते हुए दिखाई दिए। एक परिचित ने दोनों को शक्तिनहर किनारे बैठे हुए देखा। पुलिस को आशंका थी कि दोनों ने आत्महत्या के इरादे से एक साथ नहर में छलांग लगाई है।
रविवार सुबह पुलिस को ढकरानी इंटेक में छात्र का शव मिला। शिनाख्त के बाद मृतका का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को छात्र का शव ढकरानी इंटेक में ही मिला था। तब, परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि घटना के दिन दोनों साथ थे। नहर के किनारे भी दोनों साथ देखे गए थे। स्पष्ट है कि दोनों ने एक साथ नहर में छलांग लगाई थी। बताया कि दोनों पड़ोसी थे और लंबे समय से एक दूसरे से परिचित थे।