फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The BJP government at the Center and the state is committed

भाजपा सरकार जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : महेंद्र भट्ट

Sat, 02 Dec 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The BJP government at the Center and the state is committed
Iगढ़वाल संभाग के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत
विज्ञापन

I

Iसरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का किया आह्वानI

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जनजातीय समुदाय से जुड़े जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाएं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नोरो पुल स्थित रिजॉर्ट में भाजपा जनजाति मोर्चा के गढ़वाल संभाग के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

महामंत्री संगठन अजय ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए छोटी-छोटी बैठकों की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि जनजाति समुदाय संगठित समुदाय है। केंद्र में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो जनजाति समुदाय को हर क्षेत्र में सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर है। हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर भाजपा को मजबूत करने का कार्य करें।
विज्ञापन




कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, प्रदेश प्रभारी नीरू देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राणा ने भी संबोधित किया। संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर राठौर ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह, मूरत राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iपारंपरिक तरीके से किया स्वागतI

सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथियों और लोगों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। पारंपरिक परिधानों और वाद्य यंत्रों की थाप पर जनप्रतिनिधियों ने नृत्य किया। उन्होंने कार्यक्रम में जौनसारी संस्कृति की खूब छटा बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed