फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The bike collided with the pillar after slipping in the rain, the death of the young man

बारिश में फिसलकर पिलर से टकराई बाइक, एक की मौत

Thu, 30 Jun 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the pillar after slipping in the rain, the death of the young man
बारिश में एक बाइक फिसलकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान हिमांशु (23) पुत्र विजय कुमार निवासी गांधीनगर, बिंदाल के रूप में हुई है। जबकि, विनीत (23) पुत्र धर्मेंद्र निवासी गांधीनगर घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हिमांशु और विनीत मंगलवार रात को एक पार्टी से लौट रहे थे। चकराता रोड पर बिंदाल पुल के पास शनि मंदिर के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

बाइक के साथ दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिली तो एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में बाइक किसी खंभे से टकराई या फिर किसी वाहन से टकराने के बाद सड़क पर गिरी। इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो पुलिस मामले में केस दर्ज करेगी। हिमांशु टैक्सी चालक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed