फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The biggest cause of weak marriage relation

शादी की डोर कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण

Fri, 27 Sep 2013 09:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Sep 2013 09:08 AM IST
विज्ञापन
The biggest cause of weak marriage relation

देहरादून स्थित महिला हेल्प लाइन में पहुंचे ज्यादातर केस ऐसे हैं जो शादी में उपजे विवाद के हैं। पिछले एक से डेढ़ साल के मामलों पर नजर डाली जाए तो 100 में से करीब 75 मामले ऐसे ही हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, बडे़ घर की बेटियों ने उठाया 'गोबर'
विज्ञापन


हाल ये है कि वर्ष 2012 में हुई शादी महज एक ही साल में टूटने की कगार पर है। कई मामले यहां से कोर्ट पहुंच गए हैं तो कई में काउंसिलिंग चल रही है। वजह देखी जाए तो पति-पत्नी दोनों ही एक-दूसरे की आदतों के चलते साथ नहीं रहना चाहते। किसी तरह का समझौता भी उन्हें मंजूर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी भी बन रही झगड़े की वजह
धर्मपुर निवासी रेनू (बदला हुआ नाम) की शादी पिछले साल हुई। उसका अपने पति से अक्सर झगड़ा हो जाता है। बात
बढ़ी तो दोनों महिला हेल्प लाइन पहुंचे।

काउंसिलिंग में दोनों एक-दूसरे की छोटी-छोटी कमियां गिनाने लगे। रेनू को पति का समय पर सब्जी न लाना, घर न आना जैसी दिक्कतों से परेशानी है तो पति को रेनू का ज्यादा बोलना पसंद नहीं। दोनों की अभी एक ही काउंसिलिंग हुई है।

बार-बार फोन करता है पति
करनपुर निवासी आशा (बदला हुआ नाम) को दिक्कत है तो इससे कि उसका पति दिनभर उसे फोन कर समय-समय पर उसकी चिंता करता रहता है। वो कहती है पति ऐसा इसलिए करता है क्योंकि वो मुझ पर शक करता है।


जबकि पति का कहना है कि मुझे आशा की बहुत चिंता रहती है इसलिए मैं उससे पूछता रहता हूं कि वो कहां है, क्या कर रही है। इस मामले की भी काउंसिलिंग चल रही है।

हेल्प लाइन में पहुंचे 100 मामलों में से इस समय करीब 75 मामले एक साल की शादी वाले हैं। इनमें जहां तक मैंने काउंसिलिंग करा समझने की कोशिश की है तो आपसी झगड़ो में कोई ठोस वजह निकलकर नहीं आई। बस पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे की छोटी-छोटी आदतों से परेशान हैं। दोनों में न तो कोई एक-दूसरे को समझना चाहता है और न किसी तरह का समझौता चाहता है। काउंसिलिंग कराकर घर जोड़ने का पूरा प्रयास किया जाता है।
- दीपिका राणा, प्रभारी महिला हेल्प लाइन

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed