फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Bhojawala link road connecting 13 villages of the

Dehradun News: गड्ढों से भरे भोजावाला संपर्क मार्ग पर दुर्घटना की आशंका

Sun, 18 Feb 2024 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
The Bhojawala link road connecting 13 villages of the
I13 गांवों को विकासनगर से जोड़ता है संपर्क मार्गI
विज्ञापन


विकासखंड के 13 गांवों को विकासनगर बाजार से जोड़ने वाला भोजावाला संपर्क मार्ग बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। पेंटिंग उखड़ गई है। वाहन चालक डर के साए में आवागमन कर रहे हैं। बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। गड्ढे नहीं दिखते हैं। ग्रामीण लगातार सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

बीते आठ साल से भोजावाला संपर्क मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। यह सड़क से बुलाकीवाला, मेहूंवाला, पृथ्वीरपुर खेड़ा, तेलपुर, भोजावाला तप्पड़, पश्चिमीवाला, बादामावाला, केदारावाला आदि 13 गांव जुड़े हैं। स्थानीय निवासी नरेंद्र राणा, रमन ठाकुर, महेंद्र तोमर, अजय जोशी, संजय जोशी, कृपाल राणा, सूरत सिंह आदि ने बताया कि बदहाल सड़क पर आवाजाही करना मजबूरी बन गया है। गर्मी के दिन में किसी तरह आवागमन कर लेते हैं, लेकिन बरसात में अधिक परेशानी होती है। उस समय सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बताया कि सड़क की मरम्मत की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन लोक निर्माण विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन




Iपेयजल लाइन बिछाने के दौरान भी हुआ था नुकसानI

- स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मार्ग के लिए पेयजल लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद से मरम्मत कार्य नहीं किया गया। बताया कि पहले से सड़क की चौड़ाई कम थी। अब सड़क और अधिक संकरी हो गई है। बताया कि सड़क का चौड़ीकरण करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iसड़क की मरम्मत कार्य के लिए शासन को डीपीआर भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
I

I- प्रदीप सैनी, सहायक अभियंता, लोनिवि देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed