फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The audience danced on the songs of Sufi singer Kailash Kher, the performance of Shiv Tandav made the music festival colorful

अमृत महोत्सव : सूफी गायक कैलाश खेर के गीतों पर झूमे दर्शक, शिव तांडव की प्रस्तुति ने संगीत महोत्सव को किया रंगीन 

Sun, 15 May 2022 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 04:44 AM IST
सार

सूफी गायक कैलास खेर ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। सूफी गायक ने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, गंगा सभा अध्यक्ष मनीष डिमरी, हैंडपैन संयोजक सुमित कुटीन, अनीश आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
The audience danced on the songs of Sufi singer Kailash Kher, the performance of Shiv Tandav made the music festival colorful
कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड पर्यटन, संगीत नाटक अकादमी और कुटानी हैंडपैन के संयुक्त तत्वावधान में संगीत महोत्सव का आगाज हुआ। सूफी गायक कैलाश खेर के गीतों पर दर्शक झूम उठे। 

विज्ञापन


शनिवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में सुबह सुबह 5:30 बजे पहले सत्र का श्रीगणेश हुआ। गंगा तट पर यज्ञ और सामवेद जपश्री स्वामी नारायण वैदिक ऋषिकुल की ओर से किया गया।  सुबह 6:15 बजे संजीव और अश्विनी शंकर की शहनाई वादन व स्मित तिवारी ने सरोद वादन किया। सुबह 7 बजे  एएम आचार्य भुवनचंद्र की ओर से नाद योग आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे बाबा सुमित कुटानी की ओर से हैंडपैन कार्यशाला का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे क्लाइव वाजू की ओर से ड्रम सर्कल और 10:30 बजे देवी संगीत आश्रम की ओर से अंतरराष्ट्रीय फ्यूजन संगीत का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


दूसरा सत्र मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद मैदान में शाम पांच बजे आयोजित किया गया। महादेव दास बाउली ने अपने बाउल संगीत की प्रस्तुति दी। उसके बाद सुष्मिता झा ने विद्यापति संगीत प्रस्तुत की। शाम छह बजे गंगा आरती के बाद क्लाइव वाजू, अराज बैंड, पंछी बैंड और दिग्विजय सिंह परियार ने प्रस्तुति दी। रात करीब 8:15 बजे कैलासा बैंड की प्रस्तुति हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूफी गायक कैलास खेर ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। सूफी गायक ने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, गंगा सभा अध्यक्ष मनीष डिमरी, हैंडपैन संयोजक सुमित कुटीन, अनीश आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed