फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The appearance of the city will change at a cost of Rs 150 crores

150 करोड़ रुपये की लागत से बदलेगी शहर की सूरत

Wed, 27 Nov 2019 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
The appearance of the city will change at a cost of Rs 150 crores
नगरपालिका सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते विधायक मुन्ना सिंह चौहान। - फोटो : VIKAS NAGAR
अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट प्लान के तहत विकासनगर शहर की सूरत के कायाकल्प की कवायद तेज हो गई है। 150 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत शहर में विकास संबंधित कार्य तेजी से आकार ले सकें। इसके लिए मंगलवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने क्षेत्रीय सभासदों और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने योजना से संबंधित अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के लिए उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी को सहयोग करने की बात कही। इसी एजेंसी के तहत शहर में इन विकास कार्यों का खांका खींचा जाएगा।
विज्ञापन

एशियन इंफास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के तहत पोषित इस योजना के तहत शहर में नए सिरे से पेयजल, सीवरेज, ड्रैनेज, स्टोर्म वाटर, सड़क, यातायात को नए सिरे से विकसित किया जाना है। इसके साथ ही यहां पर आधुनिक पार्किंग और वेडिंग जोन का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। यही नहीं स्वच्छता के सपने को पूरा करने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत यूनिट भी स्थापित की जाएगी। शहर का अर्बन लैंडस्केपिंग और जीआईएस मैपिंग भी की जाएगी। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार ने देहरादून जिले में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए डोईवाला के साथ विकासनगर को चुना है। योजना के धरातल पर उतरने के बाद विकासनगर शहर पूरी तरह से अलग नजर आएगा। अब तक पार्किंग और वेडिंग जोन न होने से अक्सर बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, नगरपालिकाध्यक्ष बीएल आर्य, सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, शम्मी प्रकाश, गिरीश सप्पल, कृष्णा तोमर, गुड्डी देवी, शिवांगी नौटियाल, प्रतिक्षा, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग शैलेंद्र कुमार बसलियाल, एडीबी के अधिशासी अभियंता युद्धवीर सिंह, यूपीसीएल के एसडीएओ राजपाल सिंह, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एपी सिंह, एसके वर्मा, सौरभ बिष्ट, हरिश मंगल, जय सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed