फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The angry sanitation workers have announced an agitation.

Dehradun News: रयाल कमेटी की सिफारिश लागू न करने पर आंदोलन का एलान

Fri, 05 Jan 2024 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
The angry sanitation workers have announced an agitation.
Iमांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हैं सफाई कर्मचारीI
विज्ञापन


डॉ. ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिश लागू न करने व सफाई कर्मचारियों की अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने आंदोलन का एलान किया है। अखिल भारतीय मजदूर संघ ने 15 जनवरी को सामूहिक गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया है।

संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला ने बताया कि बीते 29 दिसंबर को शहरी विकास निदेशक के साथ हुई वार्ता में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। जिसमें 12 जनवरी को संघ की मांगों पर शासन में फैसला लिए जाने का भरोसा दिलाया गया है। हालांकि, लंबे समय से रयाल कमेटी की सिफारिशों को लागू करने व अन्य मांगों पर कार्रवाई को लेकर संघ संघर्ष कर रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कि गई। जिससे सफाई कर्मचारियों में रोष है। मुख्यमंत्री और शहरी विकास निदेशक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


पत्र में बताया गया है कि आठ जनवरी से प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी को कार्यरत कर्मियों की तरफ से सामूहिक हस्ताक्षरित पत्र प्रेषित भेजे जाएंगे। 11 जनवरी को नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के मुख्य कार्यालय में कर्मचारी काली पट्टी-तख्ती व नारों के साथ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




12 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे तक शासन की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 13 व 14 जनवरी को पत्रकार वार्ता कर आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 15 जनवरी को सचिवालय के बाहर सामूहिक गिरफ्तारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed