फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The anger of the people against the water institute

जल संस्थान के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Wed, 24 Mar 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The anger of the people against the water institute
त्यूनी। तहसील के घुंडा गांव में बीते तीन दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसको लेकर मंगलवार को गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन

घुंडा गांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने से करीब 40 परिवार प्रभावित हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभाग सुध नहीं ले रहा है। उनका कहना है कि गर्मियों की शुरुआत में ही पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है। यदि यही हाल रहा तो लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा। लोगों ने अधिकारियों पर हीलाहवाली का भी आरोप लगाया। एई राजेश चौहान का कहना है कि स्रोत में वाटर लेवल कम होने से समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां टैंकरों से आपूर्ति की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में बलवीर सिंह चौहान, बारू दत्त नौटियाल, शैलेंद्र खन्ना, भवान सिंह पंवार, जोबन दास, करम चंद नेगी, काशनू और वतन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed